मुंबई। दिशा पटानीने 13 जून यानी शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन इसी दिन उनके घर में एक नए मेहमान की एंट्री ने इस दिन को यादगार बना दिया। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बिल्ली का एक बेहद खूबसूरत और प्यारा बच्चा दिख रहा था। इस फोटो के साथ दिशा ने कैप्शन लिखा, परिवार में स्वागत है किटी। दिशा को एनिमल लवर माना जाता है। इस पोस्ट से पहले दिशा ने ढेरों बर्थ डे विश के लिए फैंस को धन्यवाद कहा।
टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर कर दिशा को बर्थ डे विश किया था। इस वीडियो में वह और दिशा डांस की रिहर्सल कर रहे थे। साथ में कैप्शन लिखा था। हैप्पी बर्थ डे डी। फिल्मों की बात करें तो दिशा पटानी इन दिनों मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर और अनिल कपूर भी भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं सलमान खान स्टारर में भी दिशा का रोल सराहा जा रहा है। दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। जब भी सोशल मीडिया पर वह अपने फोटोशूट शेयर करती हैं। उन्हें लाखों लाइक्स मिलते हैं। हालांकि कभी-कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।