20 Apr 2024, 19:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की बर्थडे पार्टी में ये क्‍या पहन गए टाइगर श्रॉफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 1:25PM | Updated Date: Jun 14 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। कल बीती रात दिशा पाटनी ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। दिशा पाटनी के जन्मदिन पार्टी में उनकी फैमिली और दोस्त के अलावा उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी शामिल हुए। इस दौरान दिशा अपने लुक को लेकर काफी तारीफें बटोर रही हैं तो वहीं लोग टाइगर का लुक देखकर काफी शॉक्ड हो गए हैं। 
 
आपको बता दें कि दिशा पाटनी जन्मदिन की पार्टी की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपने जन्मदिन पार्टी में दिशा ने जहां ब्लैक शोल्डर ऑफ क्रॉप टॉप में नजर आईं तो वहीं टाइगर दिशा की पार्टी में ब्लैक बनियान में नजर आए। टाइगर को देखकर ऐसा लगा कि वह किसी पार्टी में नहीं बल्कि किसी फिटनेस वर्कशॉप में शामिल होने के लिए आए हो। टाइगर इस दौरान जिम लुक में नजर आए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »