29 Mar 2024, 03:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने 'भारत' को कह दिया नाचने-गाने वाली फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 1:09AM | Updated Date: Jun 14 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म इस वक्त बॉक्स पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कटरीना और सलमान दर्शकों के दिलों दिमाग पर इस कदर छाए हुए हैं कि फिल्म ने कुछ ही दिन में 167 करोड़ की कमाई कर ली है। 'भारत' के बारे में एक बात सभी जानते हैं कि इस फिल्म में कटरीना से पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी वक्त में फिल्म छोड़ दी थी। जिसके बाद ये खबरें भी आई थीं कि सलमान, प्रियंका चोपड़ा से काफी नाराज हैं। हालांकि बाद में सलमान ने बता दिया था कि वो उनसे नाराज नहीं है।

अब प्रियंका चोपड़ा ने फिर से कुछ ऐसा किया है जो सलमान खान को नागवार गुजर सकता है। दरअसल, प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म  की रैप पार्टी रखी। जिसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से लेकर कई कलाकार शामिल हुए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म भारत को छोड़ने का कारण भी बताया साथ ही इशारों इशारों में उसे नाचने गाने वाली फिल्म बता दिया। प्रियंका ने कहा, सभी मुझसे मेरे फैसले के बारे में पूछते हैं कि आखिर क्यों? आखिर क्यों मैंने ये नाचने गाने वाली, तड़कती-भड़कती फिल्म को छोड़ दिया और क्यों मैं एक 18 साल के बच्चे की मां का किरदार निभाने के लिए राजी हुई? प्रियंका ने बताया, द स्‍काई पिंक को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें सोनाली की इस फिल्म का आइडिया पसंद आया था और उन्होंने सोनाली की वजह से इस फिल्म को हां कहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »