16 Apr 2024, 13:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत ने शेयर किया ऐसा वीडियो - मिले गंदे-गंदे कमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 5:52PM | Updated Date: Jun 13 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। राखी और ट्रोल का चोली दामन का रिश्ता बन गया है। राखी आये दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर राखी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। इस वीडियो में राखी एक अन्य शख्स के साथ नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड से 'कहता है पल पल तुमसे' गाना सुनाई पड़ रहा है। राखी की पोस्ट के कमेंट बॉक्स को देखने पता लगता है कि यूजर्स को यह वीडियो रास नहीं आ रहा है।
 
जिसके बाद यूजर्स ने राखी सावंत को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर लिखा है कि 'जितना टाइम टिकटॉक बनाने में लगाती हो, उतना कोई फिल्म करने में लगाया करो'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि 'कितना गिरोगी राखी सावंत, कोई ढंग का ही काम कर लो, क्यों अपना टाइम बर्बाद कर रही हो'। वहीं कुछ यूजर्स ने बहुत ही गंदे-गंदे कमेंट किये। वहीं कुछ दिन पहले राखी ने पाकिस्तान के झंडे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके चलते भी राखी को यूजर्स का गुस्सा झेलना पड़ा था। राखी सावंत के फॉलोवर्स की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »