19 Apr 2024, 12:20:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

5 करोड़ के इस आलीशान घर में रहती हैं दिशा पटानी, कभी 500 रु. लेकर मुंबई आईं थीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:22AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को आज कौन नहीं जानता है। दिशा की खूबसूरती और उनकी अदाओं का हर कोई दीवाना है। दिशा की फैन फॉलोइंग इतनी है कि हर कोई इसे देखकर हैरान है। दिशा ने बॉलीवु़ड में एंट्री करते ही सबकी नजरों को अपनी ओर मोड़ा है। दिशा ऐसी अभिनेत्रियों में आती हैं जिन्होंने कम वक्त में ही अच्छी खासी सफलता हासिल की है। दिशा पटानी कल अपना बर्थडे मना रही हैं। दिशा अब पूरे 26 साल की हो गईं हैं। इतने कम वक्त में सक्सेसफुल हुईं दिशा एक आलीशान घर में रहती हैं। मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आईं दिशा पटानी का घर बेहद शानदार है। दिशा ने कुछ साल पहले ही 5 करोड़ का एक घर लिया है। दिशा ने अपने लिए अलग आशियाना बनाया है। जिसमें वो खुद रहती हैं। दिशा के घर की तस्वीरें एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है।

दिशा ने एक डिजाइनर कंपनी द्वारा अपना घर डिजाइन किया है। । दिशा के घऱ में अगर आप देखेंगे तो पुराने जमाने की बेहद ही शाही चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा घर में बडे़ बड़े लैंप्स औऱ झूमर भी दिख रहे हैं। इसके अलावा घर में छोटी छोटी पेंटिग्स हैं जो दीवालों पर लगाई गई हैँ। इसके अलावा घर में रंग बिरंगी चीजों को भी रखा गया है। वुडन के सोफे और कलरफुल दीवालों के साथ घर को डिजाइन किया गया है। घर में व्हाइट बैकग्राउंड के साथ झूमरों का इस्तेमाल किया गया है। दिशा का घर देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। घर में डाइनिंग एरिया को भी अच्छा स्पेस दिया गया है। जहां व्हाइट सोफों को इस्तेमाल किया गया है। दिशा ने अपने घर में हर कलर को जगह दी है। क्योंकि वो खुद ऐसा चाहती हैं। कलरफुल चीजों के साथ दिशा का घर बनाया गया है। दिशा का ये घर बेहद शानदार है। बता दें कि दिशा पटानी ने अभी महज 2-3 फिल्में ही की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »