18 Apr 2024, 20:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

घुटने में चोट के बावजूद प्रियंका ने किया ऐसा काम, फोटो हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 12:13PM | Updated Date: Jun 12 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म "द् स्काई इज़ पिंक" की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। शूटिंग पूरी होने पर टीम ने मिलकर रैपअप पार्टी का आयोजन किया जिसमें फिल्म से जुड़े लोगों ने शिरकत की। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ग्लैमर लुक में दिखाई दी। वह वाइट कलर की आउटफीट के साथ मंगलसूत्र पहने हुई थी जिसमें बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। रैपअप पार्टी में प्रियंका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पर येलो कलर की हील्स काफी स्टनिंग दिखाई दे रही थीं।
 
प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं इन फोटो में प्रियंका चोपड़ा की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। उनके घुटने में बंधी बैंडेज से लग रहा कि उन्हें चोट आई है फिर भी प्रियंका पार्टी को एंजॉय करते हुए बेहतरीन पोज देती नजर आईं। इस फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे जिसमें जायरा वसीम आयशा की रोल प्ले करेंगी और प्रियंका-फरहान, जायरा के मम्मी-पापा के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रियंका का रोल बहुत ही दमदार माना जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »