25 Apr 2024, 19:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंकिता लोखंडे ने करवाया ये शानदार फोटोशूट - देखें तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 11:32AM | Updated Date: Jun 12 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है लेटेस्ट तस्वीरों में अंकिता हाफ साड़ी लुक देखने को मिल रहा हैं। इस ट्रेडिशनल अवतार में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक, ब्लू एंड ऑरेंज कॉम्बिनेशन वाली इस ड्रेस में अंकिता खूब पोज देती नजर आ रही हैं।
 
फिल्म मणिकर्णिका से अंकिता बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। पिछले दिनों अंकिता अपने रिलेशनशिप के चलते खूब चर्चा में रही थी खबर आई थी की वो जल्द अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। अंकिता और विक्की दोनों ही अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने का प्लान कर रहे हैं।
 
इसी वजह से कपल ने मुंबई में एक लग्जरियस 8 बीएचके घर खरीदा है। अंकिता बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ काफी खुश हैं। ये कपल इस साल के आखिरी महीने दिसंबर या फिर जनवरी की शुरुआत में शादी कर सकता है। वेडिंग डेट को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही। 
 
पिछले दिनों अंकिता का अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अंकिता और विक्की एक कॉमन फ्रेंड की शादी में पहुंचे थे। दोनों ने जमकर डांस किया था। इसके अलावा दोनों वीडियो में किस करते हुए भी नजर आए थे। दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ था। बता दें कि अंकिता ने साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »