20 Apr 2024, 18:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉक बस्टर हिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।
 
बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘83’ में अब दीपिका पादुकोण भी जल्द ही रणवीर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में कई एक्टर्स कैमियो रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म से जुड़ गई हैं। दीपिका इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ में काम कर रही हैं और साथ ही ‘83’ के लिए समय निकालने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं।
 
‘छपाक’ उनके लिए एक भावनात्मक सफर रहा है जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं। ‘83’ में भले ही दीपिका कैमियो रोल में हैं लेकिन वो बेसब्री से इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं। फिल्म ‘83’ 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को पेश करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »