18 Apr 2024, 08:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बैली डांसर नोरा फतेही आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने डॉन्स वीडियो के चलते सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी नोरा अपने फोटो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। खैर इन दिनों नोरा फतेही अपने एक वीडियो के चलते चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. उनका ये वीडियो बैंकॉक का बताया जा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही कपड़े बेचते हुए नजर आ रही हैं। 
 
बता दें कि, नोरा फतेही इन दिनों बैंकॉक खूबसूरत वादियों लुत्फ़ उठा रही हैं। अपने फ्रेंड्स के साथ उन्होंने यहां खूब मस्ती भी की है। इतना ही नहीं बैंकॉक के लोकल मार्केट में नोरा फतेही ने अपने दोस्तों संग कपड़े तक बेचने का काम कर डाला है। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है। सामने आए वीडियो में नोरा जमीन पर बैठकर ग्राहकों को कपड़े दिखा रही हैं। नोरा के आस-पास ढेर सारे कपड़े भी दिख रहे हैं। वीडियो में नोरा हिंदी भाषा में ग्राहकों से डील करती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद भी किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »