23 Apr 2024, 17:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति-बच्चों के साथ रोम में छुट्टियां मना रही हैं माधुरी दीक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 11:52AM | Updated Date: Jun 10 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने रोम गई हुई हैं। माधुरी अपने काम से टाइम निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। इसकी जानकारी माधुरी ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करके दी। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें आप उन्हें रोम में परिवार संग घूमते और अपना समय एन्जॉय करते नजर आ रही हैं।
 
शेयर कि गई तस्वीरों में माधुरी अपने विदेशी फैंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में माधुरी अपने दोनों बेटो के साथ रोम पिजा खाती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी अलग-अलग जगहों पर पोज करती और बच्चों संग समय बिता रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी माधुरी ने अपनी फोटो शेयर की थी जिसमे वो फलाइट में अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आई थी।
 
उन्होंने कैप्शन में लिखाथा - 'बड़ी मुश्किल से मिली छुट्टियों के रास्ते में... बच्चों के साथ, स्कूल की छुट्टियों के बाद। माधुरी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें इस साल र‍िलीज हुई करण जौहर की फिल्म कलंक में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त थे। हालाकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था लेकिन माधुरी की एक्टिंग और इस में किए डांस की खूब तारीफ हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »