24 Apr 2024, 09:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भूखे बच्चों ने पैसे मांगे तो इस अभिनेत्री ने किया ऐसा काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 11:48AM | Updated Date: Jun 10 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गरीब लोगो की मदद के लिए कई बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री चैरिटी चलाते है। और अक्सर यह गरीब इंसानो की मदद करते है। एक एक्ट्रेस ने जब कुछ भूखें बच्चे देखे तो घर से उनके लिए खाना लेकर आई और सभी बच्चों को खाना खिलाया। हम बात कर रहे है एक्ट्रेस निधि अग्रवाल की। 
 
निधि ने बॉलीवुड की फिल्म मुन्ना माइकल से टाइगर के साथ कदम रखा था. इसके बाद निधि ने तूलगु की फिल्म में भी काम किया है। इन सबके बीच वो ख़बरों से गायब ही रहती हैं। निधि फोटो में भूखे बच्चो को खाना दे रही है. आमतौर पर जब आप किसी शहर की सड़कों पर कार से चल रहे होते हैं तो रेड लाईट पर कई बच्चे आपसे पैसे मांगते हैं। निधि से जब एक बच्चे ने पैसे मांगे थे तो वह घर गई और सभी के लिए खाना ले आयी। एक बड़े सेलेब्रिटी की भूखे बच्चों की मदद करना काफी भावुक कर देने वाला विषय है और बाकी बड़े लोगों के लिए भी एक मिसाल है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »