23 Apr 2024, 12:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्नेंट पत्नी की इस तरह देखभाल कर रहे हैं कपिल शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 9:23AM | Updated Date: Jun 10 2019 9:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बेहद खुश हैं। इस खुशी का नाम है कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिन्नी अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं। दिसंबर तक गिन्नी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में अब कपिल पत्नी का खूब ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने अपने शो की शूटिंग शेड्यूल में कई बदलाव कराए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शूटिंग से जल्दी काम निपटा कर घर चले जाते थे।
 
 फिलहाल इन दिनों गिन्नी अमृतसर में हैं। ऐसे में कपिल को जब भी मौका मिल रहा है वो सीधा पत्नी के पास चले जाते हैं। मुंबई में गिन्नी की देखभाल के लिए कोई नहीं था, वहीं कपिल भी काम में बिजी थे। इसी के चलते गिन्नी कुछ दिनों के लिए पंजाब फैमिली के पास चली गई हैं। कपिल शर्मा 3 जून को गिन्नी सहित जालंधर चले गए थे। एक रात जालंधर रुकने के बाद कपल वहीं से मनाली घूमने निकल गया था। कपिल ने मनाली ट्रिप की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 
 
बता दें कि कपिल और गिन्नी ने 12 और 13 दिसंबर को पंजाब में शादी की थी। इस शादी के बाद कपिल ने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन दिए। शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की और अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ छा गए। इस बार कपिल का शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो पर दिखने वाले कलाकारों की बात करें तो इनमें चंदन भास्कर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, रोशैल राव और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। 
 
कपिल ने बीते साल ही गिन्नी चतरथ से शादी रचाई है। कपिल ने शादी कर ली है औऱ अब वो काफी खुश भी है। पिछले दिनों कपिल के शो पर फिल्म भारत का प्रमोशन करने सलमान खान और कटरीना कैफ पहुंचे थे। सभी ने शो में जमकर मस्ती की थी। फिल्म भारत के रिलीज होने से पहले कपिल ने पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर को भी बधाई दी है। कपिल ने भारत की पूरी टीम को अपने ट्विटर अकाउंट पर शुभकामनाएं दी हैं। कपिल अपने कॉमेडी शो से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »