19 Apr 2024, 22:15:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्किनटाइट ड्रेस में सोनम की बर्थडे पार्टी में पहुंची जाह्नवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 12:36AM | Updated Date: Jun 10 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात उनके एयरपोर्ट लुक की हो यां फिर रेड कार्पेट की वह अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। वहीं, एक बार फिर जाह्नवी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रह हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, जाह्नवी की बड़ी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्टार्स के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया।

इस पार्टी में कई स्टार्स पहुंच रहे हैं। इसी बीच जाह्नवी को भी सोनम के घर के बाहर स्पॉट किया गया। तस्वीरों में उनकी ड्रेस काफी फिट लग रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। ओवरऑल जाह्नवी का लुक हमेशा की तरह क्लासी था। 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल आइकन में से एक हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »