17 Apr 2024, 00:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब शिल्पा शेट्टी के लिए दीवाना हुआ था ये विदेशी पत्रकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 1:36PM | Updated Date: Jun 9 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इसमे कोई दो राय नहीं है कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में आती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हालांकि शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री है ​उन पर कोई भी फिदा हो सकता है। बीते दिनों शिल्पा शेट्टी पर ब्रिटिश लेखक, मेडिकल जर्नलिस्ट और टेलीविजन होस्ट माइकल मोस्ले ने तारीफ की थी। 
 
उन्होंने कहा था कि, भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी में अभूतपूर्व उत्साह है और उनके साथ कुछ परियोजनाओं पर काम करना मजेदार होगा। मोस्ले ने बीबीसी अर्थ की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहली बार अभिनेत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने आगे शिल्पा के बारें में कहा था कि, मुझे शिल्पा से मिलकर अच्छा लगा, उनमें अभूतपूर्व उत्साह है। हमने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की और मुझे लगता है कि यह हममें काफी समानताएं हैं। 
 
खैर आपको बता दें कि शिल्पा ने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी आज कई वेबसाइट और आनलाइन चैनल चलाती हैं जिससे वो लोगों को फिट रहने की सलाह भी देती हैं। अगर हम शिल्पा शेट्टी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म बाजीगर से की थी इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »