28 Mar 2024, 16:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर ने अपने घर रखी शानदार बर्थडे पार्टी, पहुंचे ये सितारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 11:44AM | Updated Date: Jun 9 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी जगत की क्वीन यानी एकता कपूर के 7 मई को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। शनिवार को एकता कपूर ने अपने घर बर्थडे बैश रखी। इस पार्टी में टीवी दुनिया के कई सितारें शामिल हुए। एकता कपूर की पार्टी में कसौटी जिदंगी के स्टार एरिका और पार्थ पहुंचे। इस कपल ने एक साथ एंट्री मारी। नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता अपने हसबैंड के साथ पार्टी में नजर आईं।
 
मोहब्बतें फेम करण पटेल अपनी पत्नी के साथ एकता कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे। कसौटी की पहली कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया अपनी करीबी दोस्तों के साथ पार्टी में पहुंची। एकता कपूर की दोस्त और टीवी का पुराना चेहरा साक्षी तंवर भी इस पार्टी में नजर आई। पार्टी में कसौटी में जल्द मिस्टर बजाज के रोल में नजर आने वाले करण सिंह ग्रोवर पहुंचे।
 
हाल ही में करण का नया मिस्टर बजाज का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  पार्टी में एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह अपने फेमस शो जस्सी जैसी कोई नहीं के को स्टार गौरव गेरा संग पहुंचीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »