29 Mar 2024, 11:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमेरिका मै दिखा 'मिसेस सीएम' अमृता फडणवीस का ग्लैमरस लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 12:48AM | Updated Date: Jun 9 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने हाल ही में लॉस एंजेलिस और कैलिफोर्निया में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में भाग लिया। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशन्स ऑफ़ इंडियन ओरिजिन यानी जय हो चैरिटी म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया था। अमृता को इस कॉन्सर्ट में जबरदस्त रिस्पांस मिला। अमृता पेशे से बैंकर है।
 
इसके साथ ही वो बहुत अच्छी गायिका भी है। अमृता फड़नवीस ने अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट के कई फोटो शेयर किये है। अमृता इन फोटोज में काफी ग्लैमरस दिख रही है। वह इन फोटोज में किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री की तरह दिख रही हैं। इस कॉन्सर्ट में अमृता के साथ गायक सुखविंदर सिंह भी शामिल हुए थे। यह शो हार्ट प्रॉब्लम और ल्युकेमिआ से जूझ रहे भारतीय और अमेरिका के लोगों की मदद के लिए किया गया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »