28 Mar 2024, 16:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं विदेश में भी अपने फैशनसेंस के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती हैं। शादी के बाद प्रियंका को अक्सर एक से बढ़कर एक ड्रेसेसे में स्पॉट किया जाता है, जिसे वह बेहतरीन तरीके से कैरी कर रही हैं। देसी गर्ल आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस दौरान प्रियंका ब्लैक टॉप के साथ स्किनफिट जैगिंग पहने हुए बेहद कूल और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। इसके साथ ब्लैक शेड्स और स्नीकर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली हिंदी फिल्म होगी। उनके साथ फिल्म में फरहान अख्तर अहम किरदार में होंगे। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं और इसे सोनाली बॉस ने डायरेक्ट किया है। शायद फिल्म के सिलसिले में प्रियंका सिद्धार्थ से मिलने पहुंची थीं। फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »