19 Apr 2024, 11:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की फ्यूचर प्लानिंग को लेकर यह कह गए जोनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 9 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  की शादी को 6 महीने हो चुके हैं। इन 6 महीनों में प्रियंका और निक से जुड़ी कई खबरें आईं। यहां तक कि इन दोनों की शादी पर भी सवाल खड़े हुए लेकिन सभी बातों को अफवाह साबित करते हुए यह कपल मस्त लाइफ एन्जॉय कर रहा है। इस बीच निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की फ्यूचर प्लानिंग को लेकर ऐसी बात बताई जिसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है। निक जोनस ने हाल ही में इस बात का खुलासा इंटरव्यू के दौरान किया। निक ने कहा- 'अभी भी फार्मलाइफ के प्रति आकर्षक हूं। इस तरह की लाइफ के लिए स्टारडम को भी छोड़ सकते हैं। प्रियंका से शादी के बाद भी फार्मलैंड का विचार नहीं छोड़ा है। शादी के बाद मैंने जब इस विषय पर प्रियंका से बात की तब उनको भी यह आइडिया पसंद आया।' प्रियंका के बारे में बात करते हुए निक ने कहा- 'फार्मलैंड की तरफ बढ़ने के बाद ना केवल मेरी बल्कि प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।

प्रियंका के लिए यह आसान नहीं होगा। ऐसा करने के बाद उनके जीवन में कई बदलाव आएंगे। प्रियंका एक सफल स्टार हैं लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जीवनसाथी के तौर पर मुझे प्रियंका चोपड़ा मिलीं।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की थी। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। प्रियंका निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। यहां तक कि प्रियंका को कई बार ट्रोल भी किया गया। हाल ही में प्रियंका ने उम्र के फासले को लेकर पहली बार बयान दिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने कहा- 'लोग हमारे रिश्ते को बहुत गलत मानते हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है जब आप बिल्कुल बदल जाते हैं।' प्रियंका ने लड़कों की ज्यादा उम्र का जिक्र करते हुए कहा, 'जब लड़का बड़ा होता है, कोई भी परवाह नहीं करता है और सभी लोग उसे पसंद करने लगते हैं। उम्र मेरे लिए एक नंबर की तरह है, मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है कि दो लोग एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते हों और दोनों अपनी खुशी से शादी करें।'

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »