20 Apr 2024, 09:51:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म मलंग के लिए अपने शरीर के साथ काफी परीक्षण कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग के लिये सात किलोग्राम वजन कम कर चुके हैं और और अब इसी फिल्म के लिए नौ किलो वजन बढ़ा रहे हैं। आदित्य इस फिल्म में दो लुक्स में नजर आएंगे। आदित्य इस फिल्म के लिए गंभीर ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं।
 
वह एक लुक में मसल्स बढ़ाए दिखेंगे तो वही दूसरे लुक में काफी पतले और लीन लुक में होंगे। आदित्य की हमेशा से ही लीन फिजिक रही है। बताया जा रहा है कि आदित्य ने अपने किरदार के लिए सात किलो वजन घटाया है और वे बेहद लीन नजर आ रहे हैं। आदित्य अपने किरदार के लिए काफी अनुशासित डाइट पर थे। वह इस दौरान केवल फंक्शनल ट्रेनिंग पर फोकस कर रहे थे और उन्होंने अपनी डायट से कार्बोहायड्रेट काफी कम कर दिया था।
 
इस फिल्म की गोवा और मॉरिशिस में शूटिंग हो चुकी है और अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी। इस दौरान आदित्य को इस शेड्यूल के लिए नौ किलो वजन बढ़ाना है। आदित्य ने अपनी डाइट भी बदल दी है और अपनी कैलोरीजÞ बढ़ा ली है। वे रोज दो घंटे वर्क आउट करते हैं और मसल्स बनाने के लिए वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »