20 Apr 2024, 15:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चाकलेटी हीरो शाहिद कपूर का कहना है कि उनके निभाये किरदार कबीर सिंह और टॉमी सिंह की तुलना नहीं की जा सकती है। शाहिद कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शाहिद का किरदार फिल्म में उड़ता पंजाब के टॉमी सिंह जैसा ही है। उन्होंने कहा है कि टॉमी सिंह से कबीर सिंह की तुलना नहीं की जा सकती है।
 
फिल्म कबीर सिंह में शाहिद ने एक शराबी सर्जन का किरदार निभाया है जो अपने प्यार को खोने के बाद शराब में डूब जाता है। फिल्म में शाहिद के अपॉजिट कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। अब शाहिद के इस कैरक्टर की तुलना उनके फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के कैरक्टर टॉमी सिंह से की जाती है। शाहिद ने कहा कि दोनों कैरक्टर अलग हैं।
 
कबीर सिंह जो भी कर रहा है वह खुद के बारे में सोचकर कर रहा है जबकि दूसरी तरफ टॉमी एक खाली आदमी है और जो आत्ममुग्ध है। टॉमी हमेशा अपने बारे में सोचता है जब तक कि उसे अहसास नहीं होता कि उसे किसी दूसरे इंसान के लिए भी कुछ करना है और कबीर सिंह इसका उल्टा है।
 
कबीर का प्यार पवित्र है और वह भावना में बहकर खुद को खत्म करने लगता है। गौरतलब है कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। इस फिल्म को डायरेक्टर संदीप वंगा ही निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने ऑरिजनल फिल्म का भी डायरेक्शन किया था। ‘कबीर सिंह’ 21 जून को रिलीज होगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »