28 Mar 2024, 21:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की फिल्‍म 'भारत' के प्रोड्यूसर की पत्नी के साथ हुआ हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 6:20PM | Updated Date: May 26 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज होने में महज एक हफ्ता बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर की पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि वह अब खतरे से बाहर हैं। 'भारत' फिल्म को पांच लोगों ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान, भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और निखिल निमित का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर निखिल निमित की पत्नी का एक्सीडेंट 23 मई को हुआ था।
 
एक्सीडेंट की खबर मिलते ही आनन फानन में प्रोड्यूसर की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कहा जा रहा है कि 2 घंटे तक निखिल की पत्नी की सर्जरी चली थी हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने निखिल की पत्नी को आराम करने को कहा है। पत्नी के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा- 'पिछले कुछ घंटे उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल भरे थे। अब वो खतरे से बाहर हैं और पूरा परिवार राहत की सांस ले रहा है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »