28 Mar 2024, 18:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोशल मीडिया पर सेलेब्स को या स्टार किड्स को ट्रोल किया जाना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा की तस्वीरें सामने आईं, उनकी ये तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं, जिनमें दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
दरअसल सामने आई तस्वीरों में काजोल ने ब्लैक जींस और ब्लैक टॉप पहना है। इसके साथ काजोल ने व्हाइट सन ग्लासेस पहने हैं। वहीं उनकी बेटी न्यासा ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक क्रॉप टॉप पहने नजर आईं। इन तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। न्यासा को ट्रोल करते हुए लोगो ने कमेंट किया, 'अगर न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं तो वो भी जान्हवी कपूर की तरह सर्जरी करवाएंगी।' 
 
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें कोई फिल्म नहीं मिलेगी। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद करती हूं कि यह बॉलीवुड का भविष्य नहीं है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने काजोल को भी ट्रोल किया। लोगों ने लिखा कि क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं? दरअसल इन तस्वीरों में काजोल का थोड़ा पेट नजर आ रहा है जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »