23 Apr 2024, 16:00:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 1:24PM | Updated Date: May 25 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट है। दरअसल, मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कपिल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपिल को जबसे इस खुशखबरी के बारे में पता चला है तबसे वो गिन्नी का बहुत ध्यान रख रहे हैं।
 
कपिल ने शो की शूटिंग को भी इस तरह निर्धारित कर लिया है कि वो गिन्नी के साथ कुछ समय बिता सकें और उनका ख्याल रख सकें। इसके साथ ही गिन्नी अब कपिल के साथ शूट पर भी रहती हैं जिससे दोनों ज्यादा समय साथ रह सकें। इतना ही नहीं, कपिल के अलावा शो की टीम भी गिन्नी का अच्छे से ख्याल रखती है।' बता दें कि कपिल और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर, 2018 के दिन एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी पंजाब के जलंधर में हुई थी, जबकि उनका रिसेप्शन अमृतसर, मुंबई और दिल्ली तीन जगहों पर हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »