29 Mar 2024, 19:03:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शकील के साथ स्पॉट हुईं अमृता अरोड़ा, शॉर्ट ड्रेस में दिखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 12:46AM | Updated Date: May 23 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा मंगलवार रात पति शकील के साथ मुंबई के खार वेस्ट में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल से सबको अट्रैक्ट किया। इस दौरान अमृता ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद हॉट दिख रही थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो अमृता ने पोनीटेल बनाई थी। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की हील्स कैरी की थी। वहीं, उनके पति शकील ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। अमृता ने पति का हाथ थाम स्टाइलिश अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए। बता दें कि लंबे समय से फिल्मों से गायब रहने वाली अमृता का फिल्मी करियर तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन 2004 में आई फिल्म 'गर्लफ्रेंड' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। अमृता ने फिल्म 'गर्लफ्रेंड' में एक लेस्बियन का रोल किया था। फिल्म में उनके अपोजिट ईशा कोपिक्कर थीं। वहीं अमृता ने साल 2009 में शकील लदाक से शादी रचाई जिसके बाद वे फिर कभी फिल्मों में नजर नहीं आईं। हालांकि उन्हें अक्सर गर्ल गैंग करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर के साथ पार्टियों में देखा जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »