19 Apr 2024, 17:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुष्का शर्मा - पहुंची हॉस्पिटल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 11:29AM | Updated Date: May 22 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीते कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा को अक्सर क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा जा रहा है। अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सामने आईं जब वो क्लिनिक जाती हुईं या बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अनुष्का को लेकर अलग-अलग कयास लगने लगे, खबरें आने लगी कि शायद अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और इसलिए वो अक्सर क्लिनिक के बाहर नजर आ रही हैं। 
 
लेकिन खबर आई है कि असल में अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि एक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दरअसल , बीते कुछ वक्त पहले भी अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क की बीमारी से जूझ रही थीं। लेकिन इलाज के बाद उनकी ये परेशानी कम हो गई थी। 
 
अब बीते कुछ दिन से अनुष्का शर्मा की यही बीमारी एक बार फिर से बढ़ गई है जिसके इलाज के लिए वो इन दिनों क्लिनिक के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा ने अपनी बीमारी को लेकर अभी तक खुद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क नामक जिस बीमारी से परेशान हैं वो कमर में होती है। इसमें एक जगह ज्यादा देर बैठ पाना मुश्किल होता है। वहीं, इसके पीछे की वजह को एक जगह ज्यादा देर बैठे रहने को ही बताया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »