29 Mar 2024, 00:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चंकी पांडे की बेटी ने किया अपने दूसरे पिता का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 3:49PM | Updated Date: May 21 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्मों में एंट्री की है। इस फिल्म में वो एक्टर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ नजर आई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग ऑडियंस को पसंद आई है। इसी बीच अनन्या का एक इंटरव्यू भी खूब चर्चा में हैं। इसमें अनन्या ने अपने दूसरे पिता के बारे में खुलासा किया है।
 
अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया है। अनन्या का कहना है कि वो शाहरुख खान को अपना दूसरा पिता मानती हैं। जी हां, शाहरुख से उनका ये खास रिश्ता है। अनन्या ने इंटरव्यू में कहा कि सुहाना खान उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। साथ ही शाहरुख उनके दूसरे पिता के समान हैं। बचपन से ही उन्होंने बहुत वक्त शाहरुख खान के साथ खेलते हुए बिताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »