28 Mar 2024, 14:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इमरान की पत्नी ने छोड़ा घर - बेटी को लेकर पहुंची मायके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 2:29PM | Updated Date: May 21 2019 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इमरान की पत्नी अवंतिका ने इमरानक का घर छोड़ दिया है। वे अपने साथ बेटी इमारा को लेकर अपने पैरेंट्स के यहां शिफ्ट हो गई हैं। दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं और इसके पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। दोनों के बीच अलगाव की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया जब अवंतिका ने इमरान का घर छोड़ दिया। दोनों के नजदीकी दोस्त और परिवार इस विवाद को खत्म करने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि स्थितियां पहले की तरह सामान्य हो जाएं।गौरतलब है कि इमरान और अवंतिका की जोड़ी आदर्श मानी जाती है और इन दोनों के बीच आई खटास ने सभी को हैरान कर दिया है। 
 
अवंतिका को इमरान बेहद चाहते हैं और उन्होंने शादी का प्रस्ताव बिलकुल बॉलीवुड स्टाइल में दिया था। घुटनों के बल पर बैठकर इमरान ने अवंतिका से पूछा था कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी।  वर्ष 2014 में अवंतिका ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के बारे में इमरान ने कहा था कि इमारा के रूप में अवंतिका ने बेस्ट गिफ्ट मुझे दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »