24 Apr 2024, 18:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोमांटिक फिल्मों के जरिए पहचान बनाई आदित्य चोपड़ा ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:10PM | Updated Date: May 20 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनाई। मुंबई में 21 मई 1971 को जन्में आदित्य के पिता यश चोपड़ा जानेमाने फिल्मकार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण आदित्य का भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया।

आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत अपने पिता निर्मित चांदनी, लम्हें और डर जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर की। बतौर निर्देशक आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे से की, जिसमें शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

फिल्म के लिये आदित्य सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये। वर्ष 2000 में आदित्य ने अपनी दूसरी फिल्म मोहब्बतें का निर्देशन किया। फिल्म में आदित्य ने एक बार फिर से अपने चहेते अभिनेता शाहरूख खान का चयन किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरूख का टकराव देखने लायक था। फिल्म के जरिये आदित्य ने अपने भाई उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी को लांच किया। मोहब्बतें टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2008 में प्रदर्शित आदित्य निर्देशित तीसरी फिल्म फिल्म रब दे बना दी जोड़ी भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के जरिये आदित्य ने शाहरूख के अपोजिट अनुष्का शर्मा को लांच किया। शाहरूख और अनुष्का की जोड़ी दर्शको के बीच काफी पसंद की गयी। इन सबके बीच आदित्य चोपड़ा ने दिल तो पागल है, मेरे यार की शादी है, हमतुम, धूम, वीरजारा, बंटी और बबली, सलाम नमस्ते, धूम 2, फना, चक दे इंडिया, बैंड बाजा बारात, मेरे बद्रर की दुल्हन, इश्कजादे, एक था टाइगर, जब तक है जान, शुद्ध देशी रोमांस, धूम 3, गुंडे जैसी कामयाब फिल्मों का निर्माण किया।

आदित्य ने रानी मुखर्जी से शादी की है। आदित्य निर्मित फिल्म फैन वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुयी है। फैन में शाहरूख खान ने दोहरी भूमिका निभायी है। आदित्य की 2016 में ही बेफिक्रे प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म के जरिये आदित्य ने बतौर निर्देशक करीब आठ साल बाद वापसी की लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। आदित्य निर्मित फिल्म सुल्तान 2016 में ईद के अवसर पर रिलीज हुयी।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। सुल्तान में सलमान खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। इसके बाद आदित्य चोपड़ा की टाइगर जिंदा है, हिचकी, सुई धागा और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। आदित्य की आने वाली फिल्मों में मर्दानी 2, संदीप और पिंकी फरार प्रमुख हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »