29 Mar 2024, 07:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस के लिए रखी बड़ी डिमांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 11:42AM | Updated Date: May 19 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, करण जौहर की तरह करीना कपूर खान भी जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' जज करती नज़र आएंगी। शो जून में शुरू होगा। करीना जल्द शो की शूटिंग शुरू करेंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना हर एपिसोड के लिए तगड़ी फीस लेने वाली हैं।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शो करने के लिए करीना कपूर खान ने मेकर्स से मोटी रकम की मांग की है। उन्हें एक एपिसोड के लिए 2.5-3 करोड़ रुपये तक मिलेंगे। वो इतनी फीस इसलिए ले रही हैं क्योंकि उन्हें सेट पर बहुत समय बिताना होगा और शो के साथ-साथ अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को मैनेज भी करना होगा। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो में काफी समय देना होता है और इसलिए बेबो को सेट पर ज्यादा समय रहना होगा। यही कारण है कि उन्होंने इतनी फीस की मांग की है। इस शो के साथ वो 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग भी करेंगी। शो का प्रेस कॉन्फ्रेंस 30 मई को होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »