29 Mar 2024, 10:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मणिरत्नम की फिल्म में ऐश्वर्या का नेगेटिव किरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 12:38PM | Updated Date: May 17 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आ सकती है। मणिरत्नम ऐश्वर्या को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म कई भाषाओं में आ रही है जो कि तमिल नॉवेल पोनीयिन सेलवान पर आधारित है। यह फिल्म पीरियड ड्रामा होगी। फिल्म में ऐश्वर्या पेरिया पेहुवत्तरराइयार की पत्नी नंदिनी का किरदार निभाएंगी। नॉवेल के अनुसार चोला किंगडम में चांसलर और ट्रेजरार थे। फिल्म में ऐश्वर्या के पति का किरदार मोहन बाबू निभाते हुए नजर आएंगे।
 
ऐश्वर्या का किरदार एक ऐसी महिला का है जिसे सत्ता की भूख है और चोला एम्पायर के विनाश की तैयारी करती है। इससे पहले भी ऐश्वर्या नेगेटिव रोल निभा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने 2004 में रिलीज हुई फिल्म खाकी और 2006 में आई फिल्म धूम 2 में भी नेगेटिव रोल किया था। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या को एक साथ बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। दोनो पूर्व में फिल्म ‘सरकार राज’ तथा ‘बंटी और बबली’ में साथ काम कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »