29 Mar 2024, 16:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। हमेशा किसी न किसी तरह के विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनका रिश्ता समय के साथ बुरे अंजाम पर खत्म हुआ था। कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब खबर है कि आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। 
 
यह एफआईआर दशक पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा दायर उस शिकायत के जवाब में उन्होंने दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया था कि ऐक्टर ने कंगना को प्रताड़ित और उनका शोषण किया है। हालांकि, आदित्य पंचोली कंगना के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने जा रहे हैं। आदित्य की शिकायत में यह दावा किया गया है कि कंगना के वकील ने उनके (आदित्य) खिलाफ रेप केस फाइल करने की धमकी दी है, जिससे कि ऐक्टर इनकार भी कर चुके हैं।  यह शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है और आदित्य की ओर से सबूत के तौर पर विडियोज़ और फोन रेकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपे गए हैं, क्योंकि उनका मानना है कि रेप सबसे घिनौना क्राइम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »