मुंबई। मशहूर अभिनेत्री नवीना बोले के घर पर खुशियां आई हैं। उनके घर पर किलकारी गूंजी है, उन्होंने अपनी पहली संतान बेबी गर्ल को 9 मई को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी हाल ही में उन्होंने एक बातचीत के दौरान दी हैं। इतना ही नहीं नवीन बोले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, It’s a girl!!।
जैसे ही नवीन बोले ने अपनी इस खुशी का इजहार सभी के सामने किया है उससे बाद से सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया हैं। फैंस से लेकर परिवार और दोस्त सभी अपने अपने अंदाज में उनकी बधाई दे रहे हैं। नवीना ने अपनी बेटी का नाम किमायरा रखा है जो बेहद क्यूट हैं। प्रेग्नेंसी के टाइम पर नवीना के पति ने उनके लिए सरप्राइज पॉपअप पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। उनकी पॉपअप पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।