29 Mar 2024, 15:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यो यो हनी सिंह ने अपनी दोनों माँ को दी हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 4:51PM | Updated Date: May 13 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर, गायक यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी माँ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए अपनी दूसरी माँ, म्यूजिक प्लेयर के लिए भी एक प्यारा संदेश लिखा है!
 
यह तस्वीर यो यो हनी सिंह के लिए बेहद खास है क्योंकि इस तस्वीर में उनकी दोनों माँ एक ही फ्रेम में नज़र आ रही है। गायक ने अपने म्यूजिक प्लेयर को अपनी दूसरी माँ के रूप में संबोधित किया है जो यो यो हनी सिंह को अपनी कला के प्रति अत्यंत प्रेम और श्रद्धा को दर्शाता है।
 
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर क्यूट तस्वीर साझा करते हुए, गायक ने लिखा, "Happy mothers days to all the mothers ! U can find both , i love the most in this picture, my mom n music player!! #mothersday #yoyo".
 
पंजाबी गायक अपनी दमदार पंजाबी धुनों के साथ एक ट्रेंडसेटर रहे है। इंडियन रॉकस्टार ने अपने पहले बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही हलचल पैदा कर दी थी और तभी से डांस फ्लोर पर अपने गानों के साथ राज कर रहे है।
 
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
 
यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। इन दिनों, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके नए गानों का इंतजार कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »