16 Apr 2024, 22:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन को लिफ्ट से डर लगता है। अजय देवगन को इंडस्ट्री का एक्शन हीरो माना जाता है और वह अपनी फिल्मों में खुद स्टंट करते हैं बावजूद इसके उन्हें लिफ्ट से डर लगता है। हाल ही में वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशन के लिए यहां आए थे।
 
अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू ने इस दौरान लोगों का काफी मनोरंजन किया। जहां तीनों कलाकारों ने मिलकर अपनी-अपनी जिंदगी के कई अहम राज खोलें। वहीं अजय देवगन ने यह भी बताया कि उन्हें असल में सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है वह लिफ्ट है। 
 
अजय देवगन इसका खुलासा खुद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भूत’ की शूटिंग करते समय वह बिल्डिंग के 28 फ्लोर सीढ़ियों से चढ़ते थे। ये सिलसिला लगभग एक महीने से ज्यादा समय तक चला। उन्होंने अपने इस डर की वजह का हवाला देते हुए बताया कि एक बार वो लिफ्ट में थे और उसी बीच लिफ्ट खराब हो गई थी। लिफ्ट चौथे फ्लोर से सीधे ग्राउंड फ्लोर पहुंच गई थी। इस दौरान वो लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे। जिसका असर उन पर काफी गहरा पड़ा।  उन्होंने बताया कि मैंने अपने घर में लगे लिफ्ट का दरवाजा बदलवाकर ट्रांसपेरेंट दरवाजा लगवाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »