20 Apr 2024, 05:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हम केवल मनोरंजक बनकर नहीं रह सकते हैं : अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 1:56AM | Updated Date: May 13 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का भाग बनकर उन्हें गर्व है। 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। यह एक जासूसी थ्रीलर फिल्म है जो भारत के अज्ञात व अनजान बहादुरों के बारे में है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, "ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही। मुझे लगता है कि फिल्म के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आज के समय के लिए बेहद प्रासंगिक है। फिल्म की कहानी नए भारत के उन लोगों की है जो सवाल उठाते हैं और उसके जवाबों को ढूंढ़ने का प्रयास करते हैं। फिल्म की प्रासंगिकता के बारे में अर्जुन ने कहा, आतंकवाद अब एक विश्वव्यापी घटना बन गया है और यह भारत और एशिया से आगे बढ़ गया है। यह कुछ ऐसा है जिसका प्रसार दुर्भाग्यवश बहुत जल्द हो रहा है और यह फिल्म उन लोगों की कहानी है जो देश की रक्षा करने की खातिर हर सुबह जागते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »