28 Mar 2024, 21:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सुपर 30' की रिलीज डेट टालने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 12:46PM | Updated Date: May 10 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इसी हफ्ते एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट की थी। इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी रिलीज होने वाली थी। मदर अब ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसके बाद कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
 
जैसे ही ऋतिक रोशन ने सपर 30 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसके कुछ समय बाद ही कंगना रनौत ने एक स्टेटमेंट में कहा- ऋतिक रोशन, मधु मेनटेना और एकता कपूर ने मिलकर फैसला किया था कि वह सुपर 30 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे और एकता कपूर अपनी फिल्म मेंटल है क्या 26 अप्रैल को रिलीज करेंगी। उन्होंने बीते हफ्ते इसका फैसला किया था। 
 
मुझे समझ नहीं आ रहा ऋतिक ने  यह रोने वाली स्टोरी क्यों पोस्ट की है लेकिन मैं खुश हूं मेंटल है क्या फिल्म अकेले रिलीज हे रही है। मैं अपने प्रोड्यूसर एकता कपूर को सेल्यूट करती हूं की उन्होंने मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाया है। यह करना आसान नहीं है जो उन्होंने किया है। मैं उनकी शक्ति और साहस के लिए सराहना करनी हूं।
 
आपको बता दें ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर कल शाम को एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- वह किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते और इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी तरह की पर्सनल ट्रॉमा और मानसिक हिंसा से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनकी फिल्म कब रिलीज़ होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »