28 Mar 2024, 19:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने बीते दिनों गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड संग तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज फैंस को दी थी। तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन ने हाल ही में गर्लफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि जल्द गैब्रिएला का बेबी शॉवर होने वाला है।कहा जा रहा है कि इस बेबी शॉवर की तैयारियां खुद उनकी एक्स वाइफ मेहर ही कर रही हैं। खबरों के मुताबिक बेबी शावर की तैयारियों की जिम्मेदारी जिस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को सौंपी गई है मेहर उस कंपनी से जुड़ी हुई हैं।इस तस्वीर में गैब्रिएला रेड ऑरेंज कलर के मेकअप में नजर आ रही हैं। हाथ में फूल पकड़े हुए वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। अर्जुन के अलावा गैब्रिएला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डार्क मेकअप किए हुए दिख रही हैं। बता दें कि अर्जुन पिछले कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी।तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गईं। अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अर्जुन और मेहर 25 जुलाई 2018 को अलग हो गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। दोनों करीब 19 साल तक शादी के बंधन में रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »