28 Mar 2024, 23:52:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की मशहूर हस्ती इलेक्ट्रिक कारों को लेकर खासे शौकीन माने जाते है।

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 8:28PM | Updated Date: May 9 2019 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली।  इस समय पूरी दुनिया वायु प्रदूषण की समस्या से जुझ रही है ऐसे में सभी देश इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोड़ दे रहे है। इसे देखते हुए दुनिया भर के वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने में लगी है। इसी क्रम में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी शामिल हैं। ऐसे मशहूर शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो इलेक्ट्रिक कारों पर सफर करते है। इस फेहरिस्त में भारतीय सिनेमा  के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और बराक ओबामा से लेकर हल्क यानी कि मार्क रफेलो जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख इलेक्ट्रिक कारों को लेकर खासे शौकीन माने जाते है।

रितेश की पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में उन्हें उनके 40वें जन्मदिन पर टेस्ला की मॉडल एक्स इलेक्ट्रिक कार तोहफे में दी है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रितेश देशमुख देश के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास टेल्सा मॉडल एक्स कार है। इसके अलावा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास भी कई इलेक्ट्रिक कारों का जखीरा है। बराक ओबामा ने  अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण को बढ़ावा दिया था। बराक ओबामा के पास हाइब्रिड फोर्ड ईस्केप इलेक्ट्रिक कार है जिसपर उन्हें कई बार सफर करते हुए देखा जा चुका है। इलेक्ट्रिक कारों को लेकर हॉलीवुड की मशहूर अभिनेता मार्क रफेलो भी काफी सक्रिय है। फिल्म ‘Hulk’ में लीड रोल करने वाले मार्क रफेलो के पास बीएमडब्ल्यू की आई3 इलेक्ट्रिक कार है। बता दें कि मार्क रफेलो केवल एक अभिनेता ही नही बल्कि  वो क्लाइमेट चेंज एडवोकेट भी हैं। उन्हें पर्यावरण से खासा लगाव है, शायद यही कारण है कि वो इलेक्ट्रिक कार में सफर करना पसंद करते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »