20 Apr 2024, 13:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्ट्रगल की वजह से पत्नी ने छोड़ दिया था मनोज का साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 2:30AM | Updated Date: Apr 23 2019 2:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। मनोज ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद उन्होंने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया।24 साल के अपने फिल्मी करियर में मनोज ने हर एक किरदार को बखूबी से निभाया है। वह किरदार को ज्यादा से ज्यादा जीवंत बनाने के लिए उसे असल जिंदगी में जीने की कोशिश करते हैं। 'सत्या', 'शूल', 'स्पेशल 26', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'राजनीति' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया है।मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया शेखर कपूर ने।  फिल्म 'पिंजर' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड  भी मिला।मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम नेहा बाजपेयी है। नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। नेहा का असली नाम शबाना रजा है।  मनोज ने अपने स्ट्रगलिंग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पायी। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »