29 Mar 2024, 17:42:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक से चुनाव आयोग खुश : विवेक ओबराय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 6:26PM | Updated Date: Apr 18 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक में लीड रोल निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय ने गुरुवार को दावा किया कि चुनाव आयोग इस फिल्म को देखने के बाद खुश है। विवेक ने आयोग के अधिकारियों से गुरुवार को यहां मुलाकात की। आयोग ने कल यहां उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म को देखा था। गौरतलब है कि इस फिल्म को देखकर समीक्षा रिपोर्ट देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद आयोग के अधिकारियों ने इसे देखा।
 
विवेक ने कहा, ‘‘कल चुनाव आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस फिल्म को देखा। हमने उनसे पूछा कि आप को फिल्म कितनी पसंद आई? मैं उनके जवाब तो नहीं बता सकता लेकिन हम उनकी प्रतिक्रिया से खुश हैं। केवल इतना अनुरोध है कि फिल्म को रिलीज होने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’ चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज को लोक सभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इस पर रोक लगा दी थी।
 
चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ इस फिल्म के निर्माता ने शीर्ष अदालत की शरण ली थी। इस पर अदालत ने आयोग को फिल्म को देखकर इसकी समीक्षा संबंधी रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था। इस फिल्म में मोदी के सराहनीय कार्या, बुद्धिमता, धैर्य तथा लोगों के प्रति प्रतिबद्धता को पेश किया गया है।
 
साथ ही राजनीतिक रणनीतिकार तथा उनके नेतृत्व के कारण पहले गुजरात तथा देश में हुए बड़ी संख्या में सामाजिक परिवर्तनों के बारे में भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। वर्ष 1950 के दशक में श्री मोदी के बचपन से लेकर राजनीतिक हलके में उनकी प्रगति के साथ ही चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को भी बेहतर ढंग से फिल्म में दर्शाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »