मुंबई। अभिनेत्री मंदिरा बेदी का 15 अप्रैल को जन्मदिन था। वे 47 साल की हो गई हैं। ये बर्थडे मंदिरा बेदी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर मंदिरा बेदी ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। जन्मदिन के लिए मंदिरा, फ्रेंड संग मिनी हॉलिडे पर गोवा गईं। वैकेशन की तस्वीरों में मंदिरा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने समंदर किनारे खूब एंजॉय किया। मंदिरा और उनकी गर्ल गैंग ने बिकिनी में कई तस्वीरें क्लिक कराईं।