29 Mar 2024, 21:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ईशान खट्टर ने लगाई गलत जगह बाइक- पुलिस को देने पड़े 500 रू.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 6:06PM | Updated Date: Apr 14 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर को आज मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। वर्कआउट के बाद एक्टर लंच के लिए वहां पर गए थे। जब वह खाना खाकर रेस्टोरेंट के बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि ट्रैफिक पुलिस उनकी बाइक को टो कर रही थी। ये नजारा देखकर ईशान हैरान रह गए और उस ट्रक की तरफ भागे जो उनकी बाइक को ले जा रहा था। ईशान ने पुलिस से गुजारिश की कि उनकी बाइक छोड़ दी जाए। 
 
इसके बाद पुलिस ने ईशान को उनकी बाइक तो ले जाने दी मगर उनसे 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। एक्टर ने फाइन तो भर दिया लेकिन वह इस बात से थोड़े नाखुश नजर आए कि वहां पर फोटोग्राफर्स मौजूद थे। वैसे ईशान से पहले भी कई बॉलीवुड सितारें ट्रैफिक रूल्स तोड़ने की वजह से मुसीबत में फंस चुके हैं।  इस सूची में वरुण धवन,  कुणाल खेमू और सोनू सूद जैसे कई स्टार्स का नाम शुमार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »