29 Mar 2024, 16:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंशाअल्लाह में सलमान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित है आलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 3:25PM | Updated Date: Apr 14 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित है। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली, सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बनाने जा रहे हैं। पहली बार सलमान और आलिया एक साथ किसी फिल्­म में नजर आने वाले हैं। आलिया ने सलमान के साथ अपने अनयूजअल पेयरिंग' पर बात की है। उन्होंने  कहा कि इस कास्टिंग के पीछे एक कारण है। उन्हें भी नहीं लगता था कि यह कॉम्बिनेशन पॉसिबल है।
 
आलिया ने बताया भंसाली के पास विजन है। लोग बहुत जल्दी जज करने लगते हैं। इस कास्टिंग के पीछे एक वजह है। मैं सलमान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। यह एक दिलचस्प सफर होगा और सलमान सच में बहुत दयालु हैं। दोनों की साथ में मैजिकल जोड़ी है और मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं।
 
आलिया की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलंक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्­त जैसे स्­टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »