16 Apr 2024, 15:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोनी ने पति संग मनाई एनिवर्सरी, फोटो शेयर कर कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 2:39PM | Updated Date: Apr 11 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सनी लियोनी की शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं। बुधवार को सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। सेलिब्रेशन की फोटोज सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वो पति के साथ केक काटती तो कभी ड्रिंक एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ने एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो पति संग लिप लॉक करती दिख रही हैं। खास बात ये है कि सनी और डेनियल की एनिवर्सरी पर बेटी निशा कौर वेबर ने केक तैयार किया। ये बात खुद सनी ने बताई है। 
 
उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी डेनियल वेबर। आप मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट पार्ट हैं। आप न सिर्फ मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं बल्कि हमारे बच्चों के बेस्ट फादर हैं। स्पेशल बात ये है कि इसबार बेटी निशा ने हमारे लिए केक बनाया है।' सनी और डेनियल ने बेटी निशा कौर वेबर को 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। सनी, बेटी के बहुत करीब हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 
 
बात अगर सनी लयोनी और डेनियल वेबर की लव स्टोरी की करें तो दोनों की मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। सनी यहां छुट्टियां बिताने गई थीं और डेनियल अपने बैंड के साथ शो करने गए है। इसी दौरान एक रेस्त्रां में सनी को देखकर डेनियल उनसे पहली नजर में ही प्यार करने लगे थे। डेनियल का एक दोस्त सनी को जानता था। बाद में डेनियल ने सनी को ईमेल आईडी पर कई मेल किए। लंबे टाइम बाद दोनों पहली डेट पर गए और यहीं से दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी। कुछ साल डेटिंग के बाद सनी और डेनियल ने 2011 में शादी कर ली। 
 
सनी लियोनी इन दिनों अपनी साउथ डेब्यू फिल्म 'वीरमादेवी' की तैयारियों में बिजी हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सनी वॉरियर प्रिंसेस का रोल प्ले कर रही हैं। सनी लियोनी फिल्म के लिए खासतौर पर तलवारबाजी और होर्स राइडिंग सीख रही हैं। ट्रेनिंग के दौरान की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »