29 Mar 2024, 16:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अजय देवगन और काजोल इनदिनों अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। अजय लंबे टाइम से स्पेशियस और कंफरटेबल बंगला ढूंढ रहे हैं लेकिन उनकी ये तलाश पूरी नहीं हो पा रही है। खास बात ये है कि अजय देवगन ये बंगला जुहू(मुंबई) में चाहते हैं क्योंकि दोनों लंबे टाइम से इसी एरिया में रह रहे हैं दोनों कहीं और जाकर शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं। दरअसल इस दौरान अजय और काजोल जिस बंगले में रह रहे हैं वो ठीक धर्मेंद्र के बंगले के अपोजिट साइड है। ये घर रोड नंबर 11 पर है और अब कपल इसी लोकेलिटी में नया बंगला तलाश रहा है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन 2 साल किराए पर रहने के लिए नए बंगले की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि अजय और काजोल अपने घर को रीडेवलप्ड कराना चाहते हैं। सालभर से अजय के दिमाग में घर पर काम कराने का आइडिया चल रहा है लेकिन उन्हें मनमुताबिक रेंट पर बंगला नहीं मिल पा रहा है। अजय ने नए घर के लिए कुछ डिजाइन्स भी पसंद किए हैं वहीं काजोल भी पति के आइडिया से सहमत है।
 
वो भी अपने घर को लार्ज और उसका डेकोर चेंज कराना चाहती हैं। एक क्लोज सोर्स का कहना है कि जैसे ही अजय और काजोल को नया स्पेस मिल जाएगा वो शिफ्ट हो जाएंगे। वैसे अजय देवगन कई लोगों से बात कर रहे हैं जो उन्हें रेंट पर बंगला दिला सकें। अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की थी और दंपति के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। 50 साल के हो चुके अजय जल्द अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो कि कई फनी मोमेंट्स से भरा हुआ है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »