29 Mar 2024, 16:15:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के उन कपल में से एक हैं, जिन्हें फैंस काफी पंसद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही एक बार फिर दोनों का प्यार देखने को मिला। दरअसल, हाल ही में रणवीर ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर रेड कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। चश्मे में रणवीर की यह तस्वीर काफी क्लासी नजर आ रही। जहां फैंस रणवीर की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे। वहीं उनकी पत्नी दीपिका भी रणवीर की तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई। दीपिका ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका ने रणवीर की इस तस्वीर पर लिखा- 'कैंडी' और इसी के साथ एक कैंडी की तस्वीर भी पोस्ट की। दीपिका के इस कमेंट के बाद ऐसा लग रहा कि उन्होंने रणवीर को यह नया नाम दे दिया है। रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मस्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दीपिका इन दिनों एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »