26 Apr 2024, 03:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती हुई नजर आईं। इस दौरान प्रियंका व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम में बहुत ही खूबसूरत नजर आईं।इसके साथ उन्होंने आरेंज ब्लेजर पहना था जो प्रियंका के लुक को स्टाइलिश बना रही थी। अपने इस लुक के साथ प्रियंका ने मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश शेड्स लगाए थे जो उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहे हैं। हमेशा की तरह उन्होंने स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पोज दिए। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका का लुक एक-दम हटकर नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क में उनका स्टाइलिश लुक देखकर फैन्स की नजरें उनसे हटी ही नहीं। प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »