मुंबई। अभिनेत्री सोफिया हयात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड फोटोज पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोफिया ने कुछ ऐसी फोटोज पोस्ट की जिसके बाद उनकी फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। कई ट्रोल्स ने तो भद्दे कमेंट भी किए। एक यूजर का कमेंट पढ़कर सोफिया भी चौंक गईं।
दरअसल, यूजर ने सोफिया की फोटो पर लिखा, आप भारत में बढ़ते रेप कल्चर का वास्तविक कारण हैं। अगर भारत में आप जैसी महिलाओं पर एक्शन लिया जाए जो न्यूडिटी को बढ़ावा देती हैं तो रेप कल्चर खत्म हो जाएगा। यूजर ने लिखा- सोफिया तुम दुनिया की सबसे बुरी औरत हो…अगर तुम्हें अपना शरीर दिखाने का इतना ही शौक है तो शरीर के कुछ हिस्से क्यों छुपा रही हो…ये तो दोहरा रवैया हुआ।