20 Apr 2024, 06:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सीढ़ियों से गिरते-गिरते बाल-बाल बची प्रियंका - पति निक ने ऐसे बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 3:26PM | Updated Date: Apr 8 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कहीं घूमने गई थीं वहां वे लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं लेकिन उनके पति निक जोनस ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया। एक वीडियो में निक और प्रियंका हाथों में हाथ पकड़कर सीढ़ियों से उतर रहे थे। काली ड्रेस पहने प्रियंका प्रशंसकों का अभिवादन करने में व्यस्त थीं, इसी बीच प्रियंका अचानक से फिसल गईं।
 
लेकिन ऐसे मौके पर निक उनके साथ थे। उन्होंने प्रियंका को अपनी बाहों में पकड़ लिया और प्रियंका संभल गईं जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान और फिर हंसी आ गई। यह उन मौकों में से था जिनके कारण निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले सेलीब्रिटीज बन गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »