29 Mar 2024, 07:43:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'दबंग 3' की शूटिंग खत्म करते ही हॉरर फिल्म बनाएंगे सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 3:08PM | Updated Date: Apr 5 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्­म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रॉजेक्­ट्स हैं। इस बीच वह एक फिल्म को प्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि सलमान ने एक फिल्म का टाइटल रजिस्टर कराया है और यह हॉरर जॉनर की फिल्म होगी। सलमान ने इस शैली में पहले हाथ नहीं आजमाया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल ‘आदमखोर’ है। सलमान इन दिनों इंदौर में दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को खत्म करने के बाद वह संजय लीला भंसाली को ‘इंशाअल्लाह’ के सेट पर जॉइन करेंगे। इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »